ठान लिया है अब तुमने
क्या सच में छोड़ कर जाओगे
फिर कहता हूं सुन लो मेरी
बाद में तुम पछताओगे
मैं तो नज्में लिख लूंगा
जब याद बहुत तुम आओगे
तुमने भी कुछ सोचा है क्या
तुम अपनी किसे सुनाओगे
दिन से दोपहर कट जाएगी
पर शामें कहाँ बिताओगे
सोच रहे हो जाने का
कल पास मेरे तुम आओगे
मैं 'सागर' तो सबका हूँ
तुम साहिल किसका बन पाओगे
ठान लिया है अब तुमने
क्या सच मे छोड़ कर जाओगे
~सुरेश 'सागर'

