कुछ इस कदर हमपे,

कयामत की रात गुजरी.

तारीफ गैरों की कर दी हमने,

ये बात उन्हें नागवार गुजरी.

ऐसे हो जाएंगे वो नाराज़ हमसे,

बस यही बात हलक से ना सारी रात उतरी.

जिक्र तो रहता है उनका ही हरपल ख्यालों में,

पर जाने क्यूँ नहीं उनके दिल में ये बात उतरी.

कुछ इस कदर हमपे कयामत की रात गुजरी...

 ❤❤❤

~सुरेश 'सागर'