काश ! तुम मेरे साथ होती
इस शाम की क्या बात होती
दो प्यालों में भर कर ताजगी
जिंदगी से जिंदगी की बात होती
काश ! तुम मेरे साथ होती
ये शाम कुछ खास होती
निगाहों में भर कर तुम्हें
सिर्फ निगाहों से बात होती
काश ! तुम मेरे साथ होती
और ठहरी ये शाम होती
खो जाते इन्हीं वादियों में
अगर तुम मेरे पास होती
काश ! तुम मेरे साथ होती... ❤❤
~सुरेश 'सागर'


