जब जहां चुनाव होगा,
वहीं का गुणगान होगा,
सबकी बारी आएगी,
सभी का बखान होगा ।१।
जब जहां चुनाव होगा,
वहीं अनुदान होगा,
योजना चलाएंगे,
पुल सड़क निर्माण होगा ।२।
जब जहां चुनाव होगा,
झूठ का अंबार होगा,
जनता को फसायेंगे,
सत्ता का विकास होगा ।३।
~सुरेश 'सागर'
#BiharElections2020


