शौक की कीमत... ज़िद के अंजाम नहीं देखे जाते

जज्बा हो कुछ पाने का तो ख्वाब नहीं देखे जाते


गर मंजिल की चाह है तो उसकी तलाश में निकलो

सफर शुरू कर दिया तो रास्तों के इंतजाम नहीं देखे जाते


आज कोई खुद को इस कदर खास समझ बैठा है

की अब उनसे हम जैसे आम नहीं देखे जाते


इश्क, वफ़ा, दोस्ती... ये सब तो मतलबी बातें हैं

'सागर' ऐसे सच सरेआम नहीं बोले जाते


~ सुरेश 'सागर'