इश्क है...! तो थोड़ा सबर कीजिए
लफ़्जों में थोड़ा असर दीजिए
फरियाद के मोहताज तो साहिबान हुआ करते हैं
आप तो सीधे हाथ पकड़ लीजिए
इज़हार करने का कोई तरीका हम क्या बतलाएं
मोहब्बत हो तो बाहों में भर के जकड़ लीजिए
वक्त आएगा तो खुद ही हो जायेंगे रूखसत
तब तलक तो हमे रोकने का जतन कीजिए
लहरों का कहां कोई ठिकाना रहा है कभी
आप बस यूं ही सागर के संग सफर कीजिए
~ सुरेश 'सागर'

