हमसे नाराज से लगते हो या इसी अंदाज में रहते हो 
दिल को बहला लेते हैं कह कर की तुम हमसे बात तो करते हो 

पूछ लेते हो जो हाल...
शुक्र है ख्याल तो करते हो 

वो मिठास अब फीकी सी लगती है
तुम जाने किस लहजे में बात करते हो 

बदली बदली सी लगती है आहट तुम्हारी...
तुम अब जब साथ चलते हो 

और गर साहिल पर पहुँचे हो तो बता क्यों नहीं देते
अब क्यूँ 'सागर' का लिहाज़ रखते हो 

~सुरेश 'सागर'