मन व्यथा की बेड़ियों से मुक्त हो उड़ता रहे,
पांव के छाले भुलाकर यह सफर चला रहे...
एक दीपक का उजाला घोर तम पर भी है भारी,
मृत्यु से दो हाथ करती जिंदगी की आस भारी,
हो दुखो की बदलिया पर संघर्ष यह चला रहे,
आह भी आती रहे और सांस भी चलती रहे...
कल मिलेंगे सूर्य से हम दिन निकलने दीजिए,
इस सितारे की झलक का वक्त आने दीजिए,
रात की आगोश में भी स्वप्न एक पलता रहे,
ठोकरे मिलती रहे और उठकर हम चलते रहे...
मन व्यथा की बेड़ियों से मुक्त हो उड़ता रहे,
पांव के छाले भुलाकर यह सफर चला रहे...
