"एक आख़िरी रात हो,
एक आख़िरी बात हो,
तेरे मेरे दरमियान बस खामोश मुलाक़ात हो।
यूँ तो तेरी यादें उम्र भर सताएंगी,
पर एक लम्हा ऐसा हो...
जब तू फिर से पास हो।
आँखों में अश्क हों,
पर लबों पर तेरी बात हो,
फिर न मिले कभी,
बस वो आख़िरी मुलाक़ात हो।"

- मृणाल सिंह (उत्तम)