विचार जो हर समय जन्म लेता है,
कि सृष्टि का सृजन कैसे हुआ है,
ये जीवन चारों ओर कैसे चलता है,
ये सुख दुःख का चक्र कैसे समझना है।
तो उठाओ अपने ग्रंथों को तुम,
हर सवालों के जवाब पाओगे तुम,
हर पन्ने को निकट से समझो तुम,
हर उलझन को सुलझा पाओगे तुम।
जीवन कैसे जीना है तुमको,
तो रामायण के पन्नों को तुम पलटो,
हर परिस्थिति में कैसे चलना है तुमको,
तो अपनाओ राम के आदर्श जीवन को।
आदर्श पुत्र और पति का रूप हैं राम,
आदर्श पत्नी का साक्षात् प्रतिरूप हैं सीता,
आदर्श भाई का पूर्णरूप हैं लक्ष्मण,
जहाँ हर सम्बन्ध है पावन और निश्छल।
हर उलझन का सुलझन है रामायण,
आदर्श चरित्रों से पूर्ण है रामायण,
मानव मूल्यों का प्रतिरूप है रामायण,
जीवन की हर अवस्था का आदर्श रूप है रामायण।
महाभारत का युद्ध वो,
स्वयं के अधिकारों हेतु लड़ना सिखाता जो,
धर्म की स्थापना के लिये,
हर मार्ग को उचित ठहराता जो।
जिसका हर चरित्र रहस्य है,
जिसमें मृत्यु भी सिखलाती धर्म है,
उदाहरण है भीष्म की वो मृत्यु भी,
मोक्ष के लिये अपना ली बाणों की शय्या भी।
मृत्यु के रहस्य को समझना है अगर तुमको,
भगवद् गीता को तो तुम समझो,
कुरुक्षेत्र में निकली कृष्ण वाणी है गीता,
आत्मा अजर अमर है ये सिखलाती है गीता।
सत्य असत्य जीवन और मृत्यु,
सबका सार हैं ये ग्रंथ,
कहां भटकता है रे तू साथी,
तेरी हर समस्या का समाधान हैं ये ग्रंथ।।
