तुम्हें देखते ही कलम मेरी बेचैन हो जाती है कि जैसे कोई गजल अभी भी लिखना है बाकी तेरी जुल्फें ही थी या थी सावन की घटाएँ था जितना वो फैलता अंधेरा सा छा जाता था पर वो जो कशिश थी चमकते हुस्न में तेरे घना था अंधेरा पर रोशन नजर आता था तुम्हें देखते ही झील भी बेचैन हो जाती है कि जैसे कोई कमल अभी भी खिलना है बाकी तुम्हें देखते ही कलम मेरी बेचैन हो जाती है कि जैसे कोई गजल अभी भी लिखना है बाकी आँखें कहाँ थकती है एक दीदार से तेरे सुकून कहाँ मिलता सिर्फ़ इकरार से तेरे बस प्यार की ख्वाहिश रहती है प्यार के भी बाद दिल कहाँ भरता है प्यार से तेरे तुम्हें देखते ही दिल मेरा बेचैन हो जाता है कि जैसे हर मिलन के बाद भी तुमसे मिलना है बाकी तुम्हें देखते ही कलम मेरी बेचैन हो जाती है कि जैसे कोई गजल अभी भी लिखना है बाकी नशा ईश्क का था या तेरा जादू चला खुद का भी ना मेरा खुद पर काबू चला तेरी नीली आँखों मे मैं खो सा गया पहली ही नजर में मैं तेरा हो सा गया तुम्हें देखते ही कदम मेरे बेचैन हो जाते है कि जैसे साथ तेरे चलकर भी तुझ संग चलना है बाकी तुम्हें देखते ही कलम मेरी बेचैन हो जाती है कि जैसे कोई गजल अभी भी लिखना है बाकी ।। ©मनीष,,,,,,✍
