शहर वही है
लोग वही है
लेकिन मैं बदल गया हूं
रास्ते वही है
बाजार वही है
लेकिन मैं क्यों बदल गया हूं
अजीब खामोशी
अंदर घर कर गई है
जो उम्मीदें थी
वो अब मर गई है

अकेलापन
शांत मन
हवाएं चल रही है
एकदम सन
दूर से ही
हाथ हिला देता हूं
दोस्तो से
आंखें चुरा लेता हूं
अब किसी से मिलने को
जी नहीं करता
खास दोस्तों से भी
आजकल मिलने से डरता
मैं वहां भी नहीं जाता
जहां मेरा कभी घर था

गुमनाम जिंदगी में आ गया हूं
मैं कहां था ओर कहां आ गया हूं