इश्क फरमाने का मेरे पास वक्त नहीं है
अकेला था अकेला हूँ,यही सही है
जिंदगी के इंतहान में गुजर जाना है
इस सफ़र में किसी का साथ नहीं है
जिंदगी जीने का हुनर सिखा ही देगी
मुझे अब किसी किताब की जरूरत नहीं है
सच है झूठ है,सब सामने है मेरे
केवल कल्पना की अब यहाँ मूरत नहीं है
हर शख़्स मुझse किनारा कर ले,वक्त यही है
अकेला था अकेला हूँ,यही सही है
उम्मीद पर दुनिया कायम है,या नहीं
यह सब जानने की, मुझे फुरसत नहीं है
मैं अपनी जिंदगी के मसलों में उलझा पड़ा हूं
वैसे दुनिया में मुझे किसी से नफ़रत नहीं है