"इजाज़त" एक प्रेम भरा गीत
इजाज़त हो अगर तेरा माथा चूम लूँ,
ये तेरी ज़ुल्फ़ों के साये में भी झूम लूँ ,
ये एक रैन प्रेम की, मैं जाग लूँ संग तेरे,
तन मेरे, मन मेरे, चढ़ाऊँ, दोउ पे रंग तेरे,
उदय हो कर सहर, मुझे मार दे ना कहीं,
मुझे लुटना है पल पल, ये हाथों अंग तेरे,
बातें दबी दबी सी, भी आज कह दूँ तुम्हें,
ये तेरे साँसों की उलझन, में उलझ घूम लूँ,
इजाज़त हो अगर तेरा माथा चूम लूँ,
ये तेरी ज़ुल्फ़ों के साये में भी झूम लूँ,
धड़कने मध्यम सा, कर रही, ये शोर क्यूँ,
ये लहरों सा मन मेरा, बहे तेरी और क्यूँ,
मिला रास्ता है, जिस की मंज़िल तुम मगर,
शांत-सन्नाटा ये पसरा, मेरे और झोर क्यूँ,
बेरंग सी, ज़िन्दगी को, रंग तूने जो दिया,
मौक़ा है उस रंग का, सतरंग भी, सूंघ लूँ,
इजाज़त हो अगर तेरा माथा चूम लूँ,
ये तेरी ज़ुल्फ़ों के साये में भी झूम लूँ ,
प्रेम के रस भीगें, तेरे इन होंठों की क़सम,
चूम कर तोड़ दूँ, आज सभी, रिवाजो रस्म,
बावरा हो रहा हूँ, तेरे इस आग़ोश में कहीं,
जल ही ना जाऊँ, सुबह मिले फ़क़त भस्म,
ना जाने हमारे दरम्या, कर गुज़रेगी स्याह,
चुप हो तुम अगर, मैं गोद का, सुकून लूँ,
इजाज़त हो अगर तेरा माथा चूम लूँ,
ये तेरी ज़ुल्फ़ों के साये में भी झूम लूँ ,
हसीन संध्या, तिरोहित हो ढल रही को,
सीने से दिल, से जिस्म आग बल रही को,
ठररा कर शीत, आज तू जो, कर दे अगर,
धीमी आँच पर, इस शमा जल रही को,
ये नैना, जो साहिल से गहरे, कहीं वक़्त ठहरे,
गहरायी में डूब कर, आज मचा धूम लूँ,
इजाज़त हो अगर तेरा माथा चूम लूँ,
ये तेरी ज़ुल्फ़ों के साये में भी झूम लूँ ,
तेरे प्रेम की घटाएँ, बरसने को त्यार जो,
तेरी आँखों में झूमें, ये वर्षों का प्यार जो,
"मनीष" बिजरि बन, टूट जाए, नॉ कहीं,
तेरी साँसों में दब रहा, कब से गुभार जो,
सीने में छुपाकर, धड़कन से रुबरू कराकर,
करूँ बस नैनन से बातें, होंठों को सूम लूँ,
इजाज़त हो अगर तेरा माथा चूम लूँ,
ये तेरी ज़ुल्फ़ों के साये में भी झूम लूँ ,