तुम भी ग़ालिब कमाल करते हो,

दर्द दे के सवाल करते हो।


हमने चाहा सुकून का मौसम,

तुम वहाँ भी बवाल करते हो।


जिसको कहते हो दोस्त अपनी जान,

उसी पे शक बेमिसाल करते हो।


चुप रहूं तो गिला समझते हो,

बोल दूँ तो मलाल करते हो।


रात भर जागते हैं हम तन्हा,

और तुम ख़्वाब ए ख़्याल करते हो।


हमको गिरने नहीं दिया हमीं ने ,

तुम भी क्या देखभाल करते हो?


अब 'चराग़' और क्या कहे ग़ालिब

आप तो बस कमाल करते हो।