ठंडी आई भइया ठंडी आई

अब नहीं चलेगा लोवर टीशर्ट से काम

पहनना पड़ेगा ऊनी कपड़े का सामान

इनर, सूटर, पैजमीय़ा, दस्ताना और

जूता, मोजा, मखमल वाली टोपी

ठंडी आई भइया ठंडी आई !

दिनों दिन बढ़ती जाती है ठंडी

अपना रूप विकराल दिखाती है

हाथ, पैर, दाँत, दाढ़ी, मोछे सब

कापते बड़े बड़े नहाने से भागते

ठंडी आई भइया ठंडी आई !

आया मौसम बजरे अब तो खाना होगा

चने का सांग और बजरे का भात गया

भइया हाथ से 'पनीर पोलाव अब नहीं

मिलेगा गाजर हलुवा का स्वाद

ठंडी आई भईया ठंडी आई !

अब मच्छर, खटमल सब भागेंगे

एसी, कूलर, पंखा बंद हो जाएंगे

फटा पुरान चीथरा सब पहन के

कठरी बहने प्रभु का गुण गाएंगे

ठंडी आई भइया ठंडी आई !

रूम हिटर, गड्ढा गरम रजाई

अब तो ऊनी कंबल जान बचाई

अलाव लकड़ी आग धूप सेकाई

हींग मेथी होई हरी धनियां खूब खवाइ

ठंडी आई भइया ठंडी आई !

अब न होगी सड़को पर लड़को की भीड़,

कालर, बाही मोड़े न दिखेगा रहगीर

अब फुल सूटर डाले बाहे होंगी

जुल्फें ढके मफ़लर टोपी होंगी

ठंडी आई भइया ठंडी आई !

अब न होगी आँख मिचौली

लड़की पहनेगी घंघरा चोली

चैटिंग मे भी दिक्कत आएगी

कोहरा नेटवर्क को खूब घुमाएगी

ठंडी आई भइया ठंडी आई !

मोमफ़ली, सिंघरा और चटनी

अदरक की गरमा गरम चाय होगी

अब न होगी गर्मी की टेंशन

पहिने ओढ़े बैठो एक जगह दुबुक कर

ठंडी आई भइया ठंडी आई !

सयाने कुछ एहतियातन बोलेँगे

जवानोँ पर होगी थोड़ी गुंजाइश

लेकिन वृद्धोँ पर होगी पूरी रुकाई

ठण्डी आई भइया ठण्डी आई !!


@mprabhat81