नफरतों के इतिहास जब जब लिखे जाएंगे
तब आईने के सामने झूठे किरदार मढ़े जाएंगे!
इंसान के स्वाभिमान इंसान से जब कुचले जाएंगे
तब प्यार की जगह रिस्तों में जहर घोले जाएंगे!
दर्द बेवसी आँसू निजी अहेम तले जब तौले जाएंगे,
तब मानवीय संवेदना शून्य में बदले जाएंगे.!
मानव के विवेक पर जब-जब गहरे कलयुग बादल छाएंगे,
तब मानव ही मानव पतन के कारण कहे जाएंगे.....!!
@mprabhat81
