मै सब कुछ पाकर भी जीवन समतल पर सब कुछ हार गया
तन, मन, प्रण सब कुछ देकर भी मेरा अपना अधिकार गया
उन दो बेवस आँखों को हर दिन का जीना
फिर बिखरे ख्वाबों को लाचारी से 'सीना
क्या समझें हम आखिर किस्मत के विराने को
सब कुछ पाकर भी एक अपना खो जाने को
वह एक अकेला गया मगर मेरा सारा संसार गया
तन,मन,प्रण सब कुछ देकर भी मेरा अपना अधिकार गया!
इस दिल ने जो सपने आँजे थे टूट गये
जैसे बहती नदियों से अंबर रूठ गये
सावन में भी सावन का होना ऐसे
जैसे दिल के उपवन को भँवरें लूट गये
जीवन में पटझड़ ही पाया, मधु स्वप्नों का आधार गया
तन,मन,प्रण सब कुछ देकर भी मेरा अपना अधिकार गया!
दर्दों की उलझी पीड़ाओं में जीना 'है
तेरी आँखों के उन ख्वाबों को सीना है
आशा का कोई दीप अँधेरे में' रखकर
हूँ मनुज मुझे विष का 'प्याला पीना है
विपरीत बही सारी लहरें जीवन का हर विस्तार गया
तन,मन,प्रण सब कुछ देकर भी मेरा अपना अधिकार गया!
मै सब कुछ पाकर भी जीवन समतल पर सब कुछ हार गया
तन,मन,प्रण सब कुछ देकर भी मेरा अपना अधिकार गया !!
@mprabhat81
