मै दसको तन्हाई में डूबता
विखरता टूटता और मरता
ख़ुद को बेदम खोजता रहा !
मै तुम्हें पाने अपनो से जंग
जमाने से उलझता रोता रहा!
आँशूओ की लाचार विवसता
लिए इधर-उधर "भटकता
चौसर की मूक व्यवस्था की
तरह चारों खाने हारता रहा !
तुम्हें ले जाने बारात सज के
तुम्हारे द्वार आई
मै दूर खड़ा हाथ मलता किस्मत
को बार बार दोष देता रहा !
इससे ज्यादा मै कुछ कर भी
नहीं सकता था न जी न मर सकता था
मै किस्मत के पाशे पलटे देखता रहा !!
@mprabhat81
