हम जी रहे हैं एक अनचाही जिंदगी
हम हर रोज “विखर और टूट रहे हैं
हम मे घर कर चुका भीषण उन्माद
हम मौन है हमे डराता है ये समाज
हम एक जिंदा लाश हैं हमे फूक दो!
हम जी रहें हैं एक अनचाही जिंदगी.........
हमने एक अक्षम्य अपराध किया है
हमने जो हद से ज्यादा प्यार किया
हमे जीने की कोई अब चाहत नही
हमे चौराहे में तुमसब पत्थर से मार दो!
हम जी रहे हैं एक अनचाही जिंदगी.........
मगर याद रहे कल होगा तुमको भी प्यार
छला जाएगा तुम्हारा अपना अधिकार
इस भयभीत माहौल में तुम अकेले होगे
फिर मुझे दिए जख्म को गलत कहोगे
अतीत कल हम थे वर्तमान कल तुम होगे!!
हम जी रहे हैं एक अनचाही जिंदगी........
@mprabhat81
