महारथियों से भरी सभा 'में

सब के सब कायर बेशर्म हैं

एक लड़की की इज्जत लूटी गयी

उसके बाद उसकी लाश फूकी गयी

घास फूस डाल जल्दी से जल्दी जला दिया

बचा लिया सासन प्रशासन ने लाज अपना

लेकिन लड़की के साथ घोर अनर्थ और ये अधर्म

भीषण अन्याय ये सूचक है अहंकार के विनाश का

मगर याद रहे स्त्री के साथ अन्याय का परिणाम क्या

होता है त्रिलोक विजयी रावण और दुर्योधन के समूल वंश

का समूल विनाश होता है !!


@mprabhat81