सारी उम्र तुम्हारे यादों के मलवे में

दबा मरता और जीता जहालत में

टूटता विखरता उम्र के आधे पड़ाव

बिल्कुल एकाकी आज भी जीवन में

ईश्वर की तरफ हाथ जोड़े तुम्हें पाने

की मन ही मन इच्छा लिए उम्मीद के

हवाले ख़ुद के सपनों को पिरोता हूँ

भ्रम को प्यार मान ख़ुद को संभालने

की नादान भरी कोशिश करता हूँ !

तुम्हारे मिलने की संभावनाओं मे

गगन भर ख़ुश होता एकदम न जाने

मुझे हो क्या जाता है कि तन मन

मानो मेरे पहुच से कोसो दूर चले गए

और मै उसे खोजता निसहाय हूँ

धोखे के उस सीन को याद कर मुझमे

नफ़रत का तीब्र प्रवाह जो मेरे वस के

बाहर अंतर मन को झकझोर देती हैं

मगर अगले ही पल तुम्हारी सुधि ही

मुझसे कहती हैं हाँ हाँ मै ही प्यार हूँ !!

मगर मेरी हर घड़ी बड़ी ही विकराल

जीवन में प्रलय और दर्दों की निर्भीक

सितम से उपजी विश्वास के साथ

भीषण धोखे की यथार्थ कहानी है

जिसमे मै रोता व्याकुल इंसान हूँ !!


@mprabhat81