माँ भारती का दिया हुआ हम पर यह बड़ा उपकार है।

हिंदी भाषादिवस सिर्फ दिवस नही हम सबका त्यौहार है।।


यह भाषा हमे जीवन मे यश और सम्मान दिलाती है।

भारतीय होने का समूचे विश्व मे पहचान दिलाती है ।।


इसकी सेवा में जीवन बिताना हा हमे स्वीकार है।

क्योंकि इस जीवन का हिंदी भाषा ही आधार है।।



माँ भारती का दिया हुआ हम पर यह बड़ा उपकार है।

हिंदीभाषादिवस सिर्फ दिवस नही हम सबका त्यौहार है।।


 - मोतीराम


विश्व हिंदी दिवस की आप सबको हार्दिक शुभकामनाएं