नही दिखता अब शिशिर 

मेरे अतीत के

उस निर्मल शीत सा..

जब दर्शाती थी चमकती किरणें

वह अनोखे हिमकण..

जब राह के तल्लैया

बन जाते थे हिमाच्छादित

पर अनित्य से ;

और मेरे खयाल कहीं घर कर लेते थे

गर्म दुशालों से लिपटे मन में..

कुछ ऐसे दिन जब प्रतीत होती थी

शीत लहर भी उष्ण सी ;

जब देखती थी अपनी ही सांसे,  

आकार सी लेती उस सर्द कोहरे में..



अब मेरे दिन, शीत के, ढूंडते हैं

कुछ नीरव सी कविताएं ;

लिखकर पड़ी हुई मेरे मन के पर्चों में

शायद, अब भी गुनगुना रहे हों बहारों के तराने..।।


~मोनिका अजय कौल