अंधेरा

अंधेरा केवल रोशनी की अनुपस्थिति नहीं,

कई लोगों के जीवन में हमेशा अंधेरे की परिस्थिति रही।

जब भी कोई मनोकामना पूरी ना हो, तो अंधेरा लगता है,

निराशा ने हर ओर से घेरा लगता है।

दुख- तकलीफ़ आसपास हो तो अंधेरा ही दिखता है,

इंसान का ज़र्रा-ज़र्रा दुख में बिकता है।

ग़र सपने ना हों पूरे तो अंधेरा ही दिखेगा,

ऐसे में मन कहां किसी खु़शी में टिकेगा ? 

पर जब भी इंसान अंधेरे के आगे हिम्मत से टिकेगा,

यह अंधेरा कभी नहीं उसे सामने दिखेगा।

यह हार रूपी अंधेरा सिर्फ़ मन का वहम है,

अपनी कोशिशों से अंधेरे का तोड़ना अहम है।

कौन है यहां जिसने अंधेरा नहीं देखा ?

निडरता से पार होती है अंधेरे की सीमा रेखा ।

शक्ति व सामर्थ्य से अंधेरे को चीरना है ,

अंधेरे में भी मस्त चाल से चलना है ।

क्योंकि अंधेरा तो मात्र दृष्टि का भ्रम है,

इसे दूर करता मानव का श्रम है।

प्रगति पथ पर है ग़र चलना , तो अंधेरे को नज़रअंदाज कर दो,

दृढ़ निश्चय से अपने नया आगाज़ कर लो।।