मैं निरंतर चलता हुआ कोई खास नगर,
मैं ही कोई आम शांत गांव सा हूं।
मैं किनारे पर ठहरा कोई बिछड़ा नाविक,
मैं ही साहिल पर तैरती नांव सा हूं।
मैं अपनी लिखी कोई आखिरी पुस्तक,
मैं ही किसी कवयित्री का पहला भाव सा हूं।
मैं किसी का बनता कोई गहरा मित्र,
मैं ही कोई अटूट अलगाव सा हूं।
मैं भरे विचारों की कोई तप्ती रेत,
मैं ही अधूरे खतों की ठंडी छांव सा हूं।
मैं किसी कविता की सुकुन भरी आखिरी पंक्तियां,
मैं ही किसी का लिखा गहरा घाव सा हूं।
- मोनिका भट्ट
