कुछ जानी-पहचानी सी लगती हैं ये,
वही दीवानी-सी लगती हैं ये,
बस एक ही फर्क है इसमें और उसमें,
वो पागल दीवानी थी,
ये संभली हुई एक कहानी हैं,
दोनो की सूरत भी वो, सीरत भी वो,
बदला बस व्यवहार हैं,
लगता है किसी अपने से
मिली इसको हार है।
दुखों मे भी खुशी ढूंढ लेने वाली थी वो,
खुशियों को भी दुख मे बदल लेने वाली हैं ये,
वो पगली थी, ना संभली थी,
संभल-संभलकर चलने वाली है ये,
फर्क बस इतना है,
कुछ अपनों ने मिलकर उसको बदल दिया,
और मिलकर कुछ अपनों को इसने बदल दिया।
