सिस्टम फैल


पैदा होकर गलती कर दी?

Covid पकड़ लिए बचोगे कैसे?

सब के सब एक बेड को खींच रहे,

अस्पताल की जान सुख रही।।


Covid में जो हाल बुरा है 

असली में भी कौन सा हाल भला है ?

 जनता की जिज्ञासा में तो,

रेम्सिडेविर और ऑक्सिजन भरा है ।।


डाक्टर बनके, क्या उखाड़ लिया ??

नेता बनके क्या सुधार लिया ??

कर्मजले इन अफ़सरों ने तो ,

अपना जीवन और बिगड़ लिया ।


CM डाँटे, धोस दिखाए,

कम्प्यूटर पर ,डेटा की डाट पिलाए,

ऑक्सिजन की शपथ दिलाए 

ना करो तो नौकरी जाए ।।


सिस्टम की लाचारी देखो 

सिस्टम की लंगोट पकड़ ली 


बात करो तो फैले covid

चुप बैठो तो फैले उदासी


साँस लू की रोक के जी लू

साँस लेके भी क्या गलती कर दी???