कोई श़क-ओ-शुबह नहीं

कि जिन पलों में 

हम एक दूसरे से 

नाराज़ होकर बैठे हैं 

उन पलों के बाद 

एक दूसरे को 

मनाने का मौका 

मिलेगा भी या नहीं

आज जिनसे 

खार खाए बैठे हैं 

कल उन्हें देखना 

नसीब होगा भी या नहीं

खुद को आज पाते हैं 

आसमानों में 

कल क्या जाने 

ज़मीं भी नसीब 

होगी या नहीं

ख़ुदा से भी बड़ा 

समझने लगे हैं खुद को 

कल ख़ुदा उन्हीं गुस्ताख़ीयों को माफ करेगा भी या नहीं

रब ने ज़िन्दगी नवाज़ी है जीने को

प्यार से सबको अपना बनाने को 

पल दो पल की ही तो है ये अनमोल ज़िन्दगी दोस्तों

क्या जाने फ़िर कल ये ज़िन्दगी रहे भी या नहीं