हर रोज़ ये सुबह
इक उम्मीद लेकर आती है
न जाने कब
ज़िन्दगी की राहें एक हो जाएं
क्या पता कब कहाँ
कुछ नया हो
और क्या पता
कब कहाँ
तू मेरे क़रीब आ जाए
आस तुझसे मिलन की
मुझे ज़िन्दा रखती है
मिलना तय है तेरा मेरा
यही हौसला बंधाती है
यही सोच कर
हर सुबह इसी उम्मीद से
तेरी राह तक़ती हूं
के न जाने कब ये इंतेज़ार
मुक्कमल हो जाए
या ख़ुदा
बस मेरा ये इंतेज़ार
इक़बाल हो जाए

