ये गुनगुनी धूप और तुम्हारा ख़्याल 

बहुत ही हसीन संयोग है 

तुम भी दूर हो और यह धूप भी 

मगर गुनगुनी धूप की तरह 

तुम्हारा एहसास मेरे पास है 

मैं रोज उठती हूं 

इसी इंतज़ार में 

कि जैसे मेरे आंगन तक ये धूप आती है 

तुम भी आ जाओ 

मगर शाम होने तक धीरे-धीरे 

जैसे यह धूप मेरे आंगन से जाने लगती है 

वह उम्मीद भी जाने लगती है तुम्हारे आने की 

फिर भी ख़्वाहिश है कि कल की धूप के साथ 

तुम भी मेरे आंगन में आओ

मुझे इंतजार है तुम्हारे आने का इसी गुनगुनी धूप के साथ