महज़ इश्क़ नहीं 

रूह का रिश्ता है तुझसे

तुझे नहीं है यकीं

तो जाने दे

मेरी हर धड़कन तुझसे

मेरी हर सांस में तू

तुझे नहीं है यकीं

तो जाने दे

मेरे गीतों के बोल तुझसे

मेरी कविता के शब्द तू

तुझे नहीं है यकीं

तो जाने दे

तेरे मन की तू जाने 

पर मेरे वजूद का कारन तू

तुझे नहीं है यकीं

तो जाने दे

जीने की वजह बस तू

मरने तलक हूं अमानत तेरी

तुझे नहीं है यकीं

तो जाने दे