प्रेम क्या है !
प्रेम तो भाव है इक एहसास है
इसे बयां करूं तो शब्द कहां से लाऊं
ये कितना सुखद कितना पाक़ है
पवित्र गंगाजल है निर्मल है
संगीत की तरह अनछुआ है तरंग है
खिलता हुआ फूल और उसकी भीनी ख़ुशबू है
वो चौदहवीं का चांद और उसकी श्वेत शीतल चांदनी है
वो अठखेलियां करता चंचल बेफ़रेब बेपरवाह
और रूठने मनाने का मासूम किरदार है
वो समेट ले ख़ुद में उस घने कोहरे जैसा और
दूर-दूर तक बांहों को फैलाए हिन्द महासागर भी है

