1)उसने मुड़कर मुझे इक बार तो देखा होगा
अश़्क आंखों में लिये नाम पुकारा होगा
2)बेवफ़ा हम नहीं ये कैसे बताएं तुझको
तेरी नज़रों में मेरा दर्द बहाना होगा
3)फैसला आज तेरा हमको है मंज़ूर सनम
अब कहीं दूर बहुत दूर ठिकाना होगा
4)दर्द लफ़्ज़ों से नहीं उनको बताया हमने
मेरे चेहरे ने मेरा हाल बताया होगा
5)आ भी जाओ मेरी हर सांस बुलाए तुमको
आज 'माना' मेरे दर पर तुम्हें आना होगा
