मैं कब मैं होती हूं.....

जब कोई नहीं होता

और तेरा ख़्याल 

मुझे चुपके से घेर लेता है

मैं तब मैं होती हूं.....

ख़ामोशी में 

ख़ुद की धड़कन के साथ

तेरी धड़कन भी 

जब सुनाई देती है

मैं तब मैं होती हूं.....

बोलते नहीं लब

और दूर होकर भी

तेरी हर बात

मेरे मन तक पहुंचती है

मैं तब मैं होती हूं.....