तुम चली गईं ..........
तब अचानक ऐसा लगा
जैसे हाथों से सब कुछ छूट गया
हम कहीं अन्जान राहों में
खो गये
अन्धेरों में कहीं भटक गए
मां क्या बताऊं कितनी याद आती हो तुम
तुम चली गईं..........
तब जब तुम थीं तो कभी नहीं लगा
कि कितनी ज़रुरी हो तुम
तुम्हारे आंचल को तरसती हूं
आज हर पल तुम्हारी कमी खलती है
मां क्या बताऊं कितनी याद आती हो तुम
तुम चली गईं ..........
तो अब हर एक चीज़ में तुम्हारी
मैंने बार-बार तलाशा है तुम्हें
तुम्हारी साड़ी तुम्हारा आंचल
ओढ़ लूं बस और खो जाऊं
जैसे तुमने सीने से लगा लिया हो मुझे
मां क्या बताऊं कितनी याद आती हो तुम
तुम चली गईं..........
अब तुम्हारे नर्म एहसास के साए की चाह में
तुम्हारी वो गुलाबी चुनरी
और तुम्हारी साड़ियां जो रख लीं थी
उसमें ढूंढती हूं तुम्हारा वो नर्म एहसास
जिसे नहीं संजो पाई मैं
मां क्या बताऊं कितनी याद आती हो तुम
तुम चली गईं..........

