कौन बनेगा उनकी आवाज़
जिनकी आवाज़ को
श़ोर मचा कर
दबाया जा रहा है
कौन बचायेगा उनकी लाज
जिनकी लाज को
वहशी बन कर
लुटाया जा रहा है
कौन निभाएगा वो वादे
जिन वादों को
सीमा पर शहीद होकर
तिरंगा ओढ़ाया जा रहा है
कौन करेगा रखवाली
खेत खलिहानों की
जहां से टूटकर किसान को
फंदा पहनाया जा रहा है
कौन संभालेगा सच की कमान
जहां सच को प्रताड़ित कर
झूठ को
सम्मानित किया जा रहा है

