ओढ़कर चादर उनकी यादों की

हम अक्सर खो जाया करते हैं

ख़्वाबों में मिलने का वादा करके

वो रोज़ हमें तड़पाया करते हैं

हम भी मासूम सा दिल लिए

करके उनपर भरोसा

सारी रात ख़्वाबों में

उनकी राह देखा करते हैं

ना वो आते हैं

ना कोई पैगाम ही आता है

सुबह से शाम

शाम से रात

बस हम

इंतज़ार ही इंतज़ार करते हैं