घड़ी की टिक टिक की तेज आवाज़
और तन्हा मैं
इस इंतज़ार में
कि तुम आओ
और कहो
तुम अब तक नहीं सोई !
आओ मेरे पास बैठो
तुम्हारे बालों में फेर के उंगलियां सपनों की दुनिया में लिए चलता हूं
जहां तुम हो और मैं रहूं
ना कोई शिकवा
ना शिकायत हो
तुम क्यों परेशान होती हो !
मैं हूं ना
तुम्हारे गालों पर ठहरे हुए अश्कों को पोंछ कर
तुम्हें असीम प्यार देने
आओ तुम्हें लिए चलता हूं
क्यों उल्झी हो ग़मों के साए में
मैं तुम्हारे पास हूं
तुम्हारे लिए ही तो बेशुमार प्यार लेकर आया हूं
छोड़ दो ये उदासी
आओ मेरे साथ फिर से मुस्कुराओ
आओ एक बार फिर से जिओ

