____धर्म की दुकानें सजी हुई हैं ____
धर्म की दुकानें सजी हुई हैं
डिस्प्ले बेहद आकर्षक
सब एक से बढ़कर एक
कोई राष्ट्रीय
कोई अन्तराष्ट्रीय स्तर पर नंबर वन
यहां बहकाया जाता है
और जिसके नाम पर
उसे हर गली चौराहे पर
प्रहरी बना कर खड़ा भी किया है
ये प्रपंच इनके
बुद्धि से परे हैं
इनके जाल में वही घिरा
जिसने तर्क़ को इनके हाथ गिरवी रखा है
भंयकर खेल है
समझने का फेर है
पर परखे कोई कैसे
कोई समझाए भी कैसे
उसने स्वयं ही चुनी है
छले जाने की नियति
