जब से तू ख़्वाब बनके निगाहों में बस गया
मेरा वजूद जैसे बहारों में बस गया
कैसे उठाए हाथों में हक़ का कोई अलम
जब सच ही डर के झूठ की बाहों में बस गया
रुस्वाइयों की धूप है साया नहीं कहीं
सहरा में हूँ मैं और तू सायों में बस गया
वो लम्हा जिसमें साथ थे इक-दूसरे के हम
वो लम्हा मुस्तक़िल मेरी आँखों में बस गया
तुझको भुलाना बस में नहीं मेरे मंतशा
कैसे भुलाऊं तुझको तू सांसों में बस गया

