लम्हे लम्हे की सियासत है
सदियों सदियों का बहाना है
कुछ कर गुजरने की नियत है
कुछ कर गुजरने का ज़माना है
ख़ाली घर छोड़ा है
बस्ती का ठिकाना है
रोटी तो मुमकिन है
भूख का फसाना है
अहले जहां की मेहनत है
फिसलती रेत सा सुकून
ज़र्रा ज़र्रा पिघलता जिगर है
दरिया दरिया बहता खून
किनारे ढूँढने की ज़िद है
कश्ती में सुराख़ों का जुनून
सुख़न में एक दिन के मेले है
अफ़ात में हर दिन का मज़मून
हर दिन पीछे छूटता गाँव है
हर रोज़ आगे बढ़ता हुजूम
अपनो की कमी है
दिल की हालत ख़स्ता है
अपने भी ना निकले मामून
मौत का दिन मु'अय्यन है
क़यामत से पहले का सुकून
