कौन कथन खरादता
कौन छीलता शब्द
अक्षर अक्षर वर्ण प्रतीत
कटुता से स्तब्ध
अधमत वर्णित वाक्य स्वर
घृणित संज्ञा सर्वनाम
श्रवण कुपित चक्षु चकित
लज्जित वर्जित काम
अलंकार शोकाकुल शंकित
क्रिया खंडित्त काल
कागज़ की काया कंपित
देख लेखनी लाल
ज्यूँ कलम की चोंच कपट से
कोर पे जिह्वा डाली
विंदु वुराम पाई कोमा
डंडी ने मुंह छुपाली
जो स्वाभिमानी शांत सात्विक
भड़के हाशिया संत
रूप ये बदला देख़ बावला
मूर्छित निपोरे दन्त
कुंठित खड़ा हलंत