#स्मार्ट_फ़ोन
बटन दिल का दबा दे और धड़कन रोक दे दिल की
के मेरे जिस्म के पुर्ज़े पुराने हो गए हैं ।
मेरे अंदर के जो फीचर्स हैं सब ओल्ड मोडल हैं
नए ज़हनों को अब वो सारे फीचर बोर लगते हैं
मैं अब कुछ काम कर लूँ तो मेरे जितने भी ये पुर्ज़े पुराने हैं
वो सारे हीट हो जाते हैं थोड़ी देर के अंदर
न कोई कॉल करता है , न मैसज भेजता है
कई दिन से किसी ने मुझ से चैटिंग भी नहीं कि है
न quiker पे कीमत न olx पे कुछ दाम
पड़ा हूँ इस लिए घर पर किसी भी काम अब आता नहीं मैं
मेरे मालिक ,
के तू इंजीनियर है सारे आलम का
मेरे अंदर नया इक सॉफ्टवेयर कर दे फिर अपलोड
मुझे फिर से नया कर दे
ये बूढ़ा बाप ताके नौजवाँ बच्चों के फिर से पास आ जाए
ज़रा सा काम आ जाए
मोहसिन आफ़ताब केलापुरी

