मानवता ने आध्यात्मिकता से पूछा एक सवाल

क्या तुम मनाते हो खुशी मेरी तरह हर साल

मेरा खुशी मनाने का तरीका बहुत अलग है

मेरी खुशी नहीं समाती तुम्हारी निगाह जहाँ तलक है

मैं दिखाती मन के भीतर प्रभुज्ञान का मंजर

तुम दिखाते दूसरे मानव को वैर नफरत का खंजर

मैं उठाती मानवता को करके प्रभु सम्मुख

तुम भगाते मानव को दिखाके अस्थायी सुख

मेरी खुशी नष्ट ना होती रहती सदा ही साथ

मानव भी पा ले इसको गर पकड़े इक दूजे का हाथ

प्रेम बाँटता प्रेम है पाता यहाँ निराला दस्तूर

प्रभु रजा में मग्न है रहता करता सब मनजुर

मानव को मानव से जोड़कर होता जग उत्थान

आध्यात्म से जुड़कर मानव 'करता स्वकल्याण