रंग लो मन को प्रभु के रंग में
चल पड़ो अब तो हरि के संग में
वक्त बड़ा अनमोल है,संतों वे
रब के हाथ में ही डोर है
सोते सोते ही पलों को गवां लिया
कितने संदेशों को भुला दिया -२
आई अमलो की अब वो घड़ी है
रूह सवारने को पास जो खड़ी है
मन काहे डावाडोल है, संतों वे
रब के हाथ में ही डोर है
आसान चाहिए भक्ति का जो ये रास्ता
जोड़ना पड़ेगा रब से वास्ता
आ जाती जब कोई मुश्किल है
मिल जाता सब मसलों का हल है
आस्था जो निडोल है संतों वे
रब के हाथ में ही डोर है
मैं ना करूँगा तो नहीं हो पायेगा
ऐसे भ्रमों में मन खो जाएगा -२
कर देते जब हम समर्पण है
बन जाता मन प्रभु का दर्पण है
करता तो कोई और है , संतों वे
रब के हाथ में ही डोर है
वक्त ढल गया मंजिल बहुत दूर है
बोल सकू मैं भी मेहर भरपूर है
भटक जाए मोहित चलते चलते
डाल देना प्रभु सही रस्ते
मन तो चंचल मोर है
रब के हाथ में ही डोर है
रंग लो मन को प्रभु के रंग में
चल पड़ो अब तो हरि के संग में
वक्त बड़ा अनमोल है,संतों वे
रब के हाथ में ही डोर है
