नफ़रत का मन मे जब चूरा होता है
भक्ति का सबब तब ही पूरा होता है
प्रेम की गंगा मन मे जब बहती है
याद खुदा की उस बंदे को हर दम हर पल रहती है
भक्ति मे प्यार ओर फूल खुशबुदार
काफी है बनाने के लिए इक अच्छा किरदार
लेकिन फिर भी अगर आ जाए मन मे तकरार
भूल के देखो तेरे मेरे का व्योपार
सिर्फ चाहने से कब किसी का बुरा होता है
नफ़रत का मन मे जब चूरा होता है .......।
फूल लगे हो पोधों पे तो प्यार सभी ही करते है
सगे भाई बंधु पर तो प्राण न्योछावर करते है
असल परीक्षा पतझड़ मे है कितना प्यार तुमहरा है
दुख हो या हो सुख का लम्हा ज्ञान से इल्म गवारा है
मन मे हो संतोष शुकर तो सबर सबूरा होता है
नफ़रत का मन मे जब चूरा होता है ............।
प्यार करो और प्यार ही बांटो मन मे ये अरमान करो
भुला के सारे वैर ओ नफ़रत जीवन का निर्माण करो
जब होगा ये प्यार का दीपक अंधेरा छट जाएगा
ज्ञान प्रेम के मार्ग से ही मानव मुक्ति पायेगा
बुझे दीप को जो रोशन कर दे सद्गुरु पूरा होता है
नफ़रत का मन मे जब चूरा होता है ................
प्रेम ही भक्ति का आधार प्रेम नही तो फीका संसार
प्रेम ना जाने मजहब की लकीर प्रेम मे डूबे रंक फकीर
प्रेम से मिलिये प्रेम से कहिये प्रेम से सुनिये प्रेम से रहिये
प्रेम का बटुआ खाली न होता , प्रेम से इसको भरते रहिये
प्रेम और ज्ञान से ही इंसानों का मन नूरो नूरा होता है
नफ़रत का मन मे जब चूरा होता है ................
