तेरे वचनों पे चल पाए, कोई कोई काबिल होता है,

कहने को तो महफिल में, हर कोई शामिल होता है!!


रंजो-गम के बादल में, जब कुछ दिखाई नहीं देता,

मत भूलें कि आंखों से, खुदा न ओझल होता है!!

कहने को महफिल में ...


कहां रुकना, कहां रहना, किस मंजिल को पाना है,

ज़ाहिर कर दे जो ये राज, वो मुर्शिद-ए-कामिल होता है!!

कहने को महफिल में ...


जैसे बसंत गर्मी बारिश ,सर्दी के तय सिलसिले होते हैं,

जग में दुख और सुख, सबको मिले होते हैं!

ना समझे जो इन रमजों को, वो काबिल भी गाफिल होता है!!

कहने को महफिल में ...


जैसे रुक जाता है कारवां, मंजिल पर पहुंचते ही,

जैसे थम जाती हैं कश्तियां, साहिल से मिलते ही!

रूह को रब से मिलके ही, सुकून हासिल होता है!!

कहने को महफिल में ...


फूल हूं जो बगिया में, खुशबू आबाद रहती है,

माया की जकड़न से ,रूह जब आजाद रहती है!

ऐसा जज़्बा हो 'मोहित' जो, हर कोई कायल होता है!!

कहने को महफिल में ...