सभी का सहारा हो तुम , खुदा का इशारा हो तुम

कोई हमसे पूछे के इबादत ये क्या है

कादिर ये कुदरत ये किसकी कला है

रूहानियत में डूबी ये आबो हवा है

जहाँ से निराला ये अनुभव हुआ है

अनुभव बड़ा प्यारा हो तुम, खुदा का इशारा हो तुम


मीठी जो हमारी जुबान गुनगुनाये

ये रब भी उसे सुनकर मुस्कुराये

दरिया में गर जो कश्ती डगमगाए

मुरशद भी उसका मांझी बन के आये

चप्पू और किनारा हो तुम , खुदा का इशारा हो तुम


ढूँढा जो खुद को तो तुझको ही पाया

चरणों में जगह दी ये सौभाग्य पाया

इक लम्हा जो बीता तेरे संग बिताया

जीने का तरीका भी तुमसे ही पाया

मौका मिला जो दोबारा हो तुम , खुदा का इशारा हो तुम


दुनिया की माया में डूबा हुआ था

ये मन भी काबू से छूटा हुआ था

हुआ जबसे दर्शन खालिक खुदा का

टूटा मोह बंधन ये झूठे जहाँ का

जो पाया है तुझको कहीं खो ना दू मैं

हँसते चहकते कहीं रो ना दू मैं

अँधेरे हो कभी तो चिरागो को तकना

शमा को 'मोहित' तुम रोशन ही रखना

चमकता सितारा हो तुम , खुदा का इशारा हो तुम

कोई प्यारा नज़ारा हो तुम , खुदा का इशारा हो तुम

सभी का सहारा हो तुम, खुदा का इशारा हो तुम