ऐसी वाणी बोलिए जग को हो जाए प्रीत !

कानों में रस घोल दे, मधुर सा संगीत औ संतो , मिश्री सा संगीत !!


संगत करते रजे नहीं, संगत गुण की खान !

सुख दुःख लागे एक सा, बनी रहे मुस्कान, औ संतो, मिले विवेक और ज्ञान !!


मेहर हुई तब जानिए, मिल जाए गुरु से ज्ञान !

गुरु कृपा से जानिए कैसे हो कल्याण !!


राह में पेड़ विशाल सा, पंथी चूर थकान !

ऐसा ही जन ढूंढीए, मिले राहत महान औ संतो , मिले छाया महान !!


घास ना छोटी जानिए, घास के गुण अनेक !

फल फूल चाहे लागे नहीं, जंतु भरले पेट, औ संतो, पंछी भरले पेट!!


बैठा पंछी देख के, 'मोहित' हुआ हैरान !

दो पंखों के साथ में, हो सकती है उड़ान औ संतो , ऊँची भरो उड़ान !!